एत्मादपुर के गढ़ी महासिंह खेड़ा में हुए नाली विवाद में सभी आरोपी पहुंचे जेल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 मार्च 2026

एत्मादपुर के गढ़ी महासिंह खेड़ा में हुए नाली विवाद में सभी आरोपी पहुंचे जेल

एत्मादपुर के गढ़ी महासिंह खेड़ा में हुए नाली विवाद में सभी आरोपी पहुंचे जेल 

थाना एत्मादपुर पुलिस टीम की बेहतरीन पुलिसिंग: पुलिस टीम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए सभी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

जनपद आगरा:- जिले के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में नाली को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक युवक की जान गई थी। गंभीर हालत में अमित कुमार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसने अपना दम तोड़ दिया था। युवक की मौत के बाद आसपास सनसनी फैल गई। इस पूरे प्रकरण में पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें एत्मादपुर पुलिस टीम ने मुकदमे में संलिप्त सातों लोगों को जेल भेजा है। 

थाना पुलिस इसी मामले में नामजद फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। बताया गया है कि पीड़ित अंकुश पुत्र जगत सिंह निवासी गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा थाना एत्मादपुर आगरा ने एत्मादपुर पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया पीड़ित व पीड़ित के परिवारिजनों पर नाली विवाद को लेकर एक राय होकर विपक्षीगणों द्वारा गाली-गलौज कर लाठी व डंडे और लोहे की सरियों से मारपीट करना। और पीड़ित के पिता जगत सिंह व पीड़ित का भाई अमित गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस सम्बन्ध में एत्मादपुर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या-76/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/352/105 बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

एत्मादपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु चैकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त मुकदमे से संबंधित तीन आरोपी रवि , आनंद , प्रवेश को बरहन रोड ग्राम मितावली के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किए गए एक लोहे का पाइप (आलाकत्ल) बरामद किया है। घटना में संलिप्त गंभीर सिंह , प्रमोद , आनंद , रवि , राहुल, प्रवेश, जीतू इन सभी को जेल भेजा गया है। 

थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह व उनकी समस्त टीम एक बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जानी जाती है। समस्त पुलिस टीम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए समय से हत्यारों को सलाखों में पहुंचा दिया है। पुलिस की इस बेहतरीन कार्यशैली से जनता में खुशी की लहर है। जनता चाहती है कि हर एक जुर्म करने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ में आए। जिससे उन्हें अच्छा सबक मिल सके।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह थाना एत्मादपुर जनपद आगरा, एसआई पुष्पेंद्र सिंह,एसआई विक्रम सिंह, एसआई शुभम कुमार, एसआई सौरभ चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल सत्यपाल, कांस्टेबल जितेंद्र शामिल रहे।

video

Pages