आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका, कारीगर गंभीर रूप से झुलसा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 मार्च 2026

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका, कारीगर गंभीर रूप से झुलसा

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका, कारीगर गंभीर रूप से झुलसा

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। ट्रक की डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया, जिससे टैंक में आग लग गई और वेल्डिंग कारीगर गंभीर रूप से झुलस गया। धमाका इतना तेज था कि टैंक के टुकड़े कई मीटर दूर जा गिरे और आसपास खड़े टायर भी आग की चपेट में आ गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग पर काबू पाया और घायल कारीगर को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक आशंका है कि टैंक में डीजल के अवशेष या गैस के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती, तो पास खड़े अन्य वाहनों और सामान तक भी लपटें पहुंच सकती थीं।

इस घटना ने एक बार फिर ट्रांसपोर्ट नगर जैसे संवेदनशील व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

video

Pages