जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आज डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से जहां एक ओर हमें प्रशिक्षुओं में छुपी हुई प्रतिभा को जानने का अवसर मिलता है वहीं उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। आज आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता  में डीएलएड बैच 2025-27 की काजल कुशवाह ने प्रथम, शालू ने द्वितीय तथा धड़कन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शहासुद्दीन, कुमकुम, भूमिका एवं अर्चना के समूह ने प्रथम, शबनम, सिम्मी अब्बासी, तनीषा एवं गुंजन सागर के समूह ने द्वितीय, प्रियंका सोनी, वंदना, अंजली सिंह एवं संजना के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम प्रभारी कल्पना सिन्हा एवं डॉ प्रज्ञा शर्मा ने प्रतिभाग करने वाले सभी प्रशिक्षुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन सेवा पूर्व प्रभारी यशवीर सिंह ने किया । इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार, हिमांशु सिंह, अबु मोहम्मद आसिफ, यशपाल सिंह, रचना यादव, रंजन पांडे, आदि का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन प्रवक्ता संजीव कुमार सत्यार्थी, पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

video

Pages