शहीद दिवस पर बिचपुरी में माय भारत का श्रमदान और पदयात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
माय भारत युवाओं ने बिचपुरी में श्रमदान कर दी देशभक्ति की मिसाल, स्वच्छता अभियान और पदयात्रा से गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
आगरा:-माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिनांक 23 मार्च 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर बिचपुरी में श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम माय भारत आगरा के जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं ने देशहित में श्रमदान कर देशभक्ति का परिचय दिया। डॉ. सहगल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को राष्ट्रहित में आगे बढ़ना चाहिए और वीर शहीदों व क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेते हुए देश को स्वच्छ व सुरक्षित बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान महावीर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाशक्ति में नया जोश भरते हैं और सभी को स्वच्छता का संकल्प लेकर देश को स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। वहीं माय भारत स्वयंसेवक लवकेश सोनलकी ने युवाओं से आगे आकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत से बिचपुरी वायु विहार तिराहा तक एक पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ भारत और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
------------------