दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बहनों को टक्कर मारी, एक की मौत
आगरा-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 16 वर्षीय किशोरी तनु की मौत हो गई। तनु अपनी बहन ममता के साथ आगरा के गांव लोहकरेरा में अपनी बहन के घर आई हुई थी और वापस भरतपुर जा रही थी। तेरह मोरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी दोनों बहनों को टक्कर मार दी, जिससे तनु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।