एत्मादपुर में होली के दौरान खूनी संघर्ष: पड़ोसियों ने खेली खून की होली,एक की मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 मार्च 2026

एत्मादपुर में होली के दौरान खूनी संघर्ष: पड़ोसियों ने खेली खून की होली,एक की मौत

एत्मादपुर में होली के दौरान खूनी संघर्ष: पड़ोसियों ने खेली खून की होली,एक की मौत

जनपद आगरा:- जिले के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी महासिंह खेड़ा में मंगलवार को शाम करीब 9 बजे करीब एक खूनी संघर्ष देखने को मिला। जिसमें पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश व नाली के विवाद में हमला बोल दिया और 20 वर्षीय युवक की जान ले ली। अन्य परिवारीजनों को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। और मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शाम करीब 9 बजे  गढ़ी महासिंह खेड़ा में एक विवाद हुआ था। जिसमें पड़ोसियों ने लाठी, डंडों व लोहे की सरियों से एक परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद नाली को लेकर हुआ था। लेकिन कुछ जानकारी सामने ऐसी भी आई हैं जिसमें बताया गया है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इस वजह से दबंगों ने परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक अमित गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एत्मादपुर पुलिस ने घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक अमित उम्र करीब (22) ने पिछली वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में वह बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। और अमित कल बहादुर नगरी से सत्संग सुनकर लौटा था। अमित सहित दो भाई और थे। मृतक युवक तीनों भाइयों में से दूसरे नंबर का था। जिसकी बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित की शिकायत पर एत्मादपुर पुलिस ने सात नामजद लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

video

Pages