मलपुरा में महिला की जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 मार्च 2026

मलपुरा में महिला की जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मलपुरा में महिला की जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के प्लॉट का फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे किसी अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया। जब महिला को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई और उसने आरोपियों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों - पंचम सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी धनौली, थाना मलपुरा, भूपेंद्र पुत्र बच्चू निवासी ग्राम भसौन, थाना खेरागढ़ तथा रामचरन पुत्र रामदयाल निवासी नगला लेखराज, थाना मलपुरा - को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों ने धनौली गांव की एक महिला के प्लॉट का फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे किसी अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया था। पीड़िता ने मजबूर होकर मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को केडीएस डिग्री कॉलेज के पास सड़क से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

video

Pages