आगरा-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 मार्च 2026

आगरा-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर

आगरा-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर

आगरा इटावा नेशनल हाईवे-19 पर रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुबेरपुर के पास नगला रामबक्स इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल महिला की पहचान आगरा के बाग मुजफ्फर खां निवासी सुधा जैन के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ फिरोजाबाद के पचोखरा से दर्शन कर कार द्वारा वापस घर लौट रही थीं।

पुलिस ने बिना समय गंवाए घायल महिला को उपचार के लिए शिव सिद्धि अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डंपर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

video

Pages