आगरा ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: बिजलीघर चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा
आगरा में डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के निर्देशन में आगरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिजलीघर चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध प्रपत्र वाले वाहनों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। आगरा ट्रैफिक पुलिस की यह पहल शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए है।