आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में यात्री के चढ़ने और फिर गिरने का वीडियो आरपीएफ जवान ने बचाई जान
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक शख्स गिर गया और ट्रेन के नीचे चला गया लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ सुरक्षाकर्मियों के जवान ने तेजी से यात्री को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
हादसा गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट का है. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल एक्सप्रेस खड़ी थी. थोड़ी ही देर में वह चलने लगी. ट्रेन में कई यात्री इस दौरान चढ़े लेकिन जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी तभी वहां तेजी से आए एक यात्री ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन वह असंतुलित हो गया और नीचे गिर गया. वहां खड़े आरपीएफ जवान ने तेजी से यात्री को ट्रेन के नीचे गिरने से पहले बचा लिया. इसके बाद ट्रेन को रोका गया और यात्री को चढ़ा दिया गया।