कानपुर में आयोजित एमएसएमई एंटरप्रेन्यूरशिप कॉन्क्लेव में आगरा के उद्यमियों को किया गया सम्मानित
मा.मंत्री, एमएसएमई,खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन एवं वस्त्र राकेश सचान ने चैक , ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
आगरा:- कानपुर में आयोजित एमएसएमई एंटरप्रेन्यूरशिप कॉन्क्लेव में मा.मंत्री, एमएसएमई,खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन एवं वस्त्र राकेश सचान ने आगरा के उद्यमियों को चैक , ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
उपयुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि यूरो सेफ्टी फुटवियर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश विशिष्ट उद्यमी पुरस्कार में धनराशि रुपया-1,25,000.00, चेक, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र, इकाई के प्रतिनिधि श्री प्रशांत सिंह, तथा सागरी लैदर्स प्राइवेट लिमिटेड, लघु उद्योग श्रेणी द्वितीय पुरस्कार रुपया-40,000.00, चेक, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र, इकाई के डायरेक्ट पी0के0 गुप्ता तथा क्विक केयर एंड पार्सल सर्विस, आगरा , सर्विस श्रेणी ( उद्यमी विशिष्ट श्रेणी - ट्रांसपोर्ट) पुरस्कार धनराशि रुपया- रुपया-25,000.00, चेक, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र, इकाई के प्रो0 दीपक शर्मा को माननीय मंत्री राकेश सचान, तथा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई एंटरप्रेन्यूरशिप कॉन्क्लेव में आगरा के उद्यमियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाना आगरा के उद्योग क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है, उन्होंने सम्मानित होने वाले उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगरा में तेजी से उद्योग क्षेत्र का विकास हो रहा है।
................