आगरा में होली पर्व के लिए यातायात पुलिस की व्यापक तैयारियाँ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 1 मार्च 2026

आगरा में होली पर्व के लिए यातायात पुलिस की व्यापक तैयारियाँ

आगरा में होली पर्व के लिए यातायात पुलिस की व्यापक तैयारियाँ

आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त, यातायात सोनम कुमार के मार्गदर्शन में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आगरा यातायात पुलिस की व्यापक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। आगरा यातायात पुलिस ने जनपद में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुरक्षा को पूर्णतः सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आगरा यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित भीड़भाड़ एवं यातायात दबाव रखने वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, समुचित बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा यातायात संकेतकों की स्पष्टता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया है।

जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को निरंतर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान शालीन, संयमित एवं जनसहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा का पालन एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में सख्ती की जाए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आगरा शहरवासियों से अपील:

पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त आगरा वासियों से अपील की जाती है कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा न करें। महिलाओं, बालिकाओं एवं बुजुर्गों का सम्मान करें तथा अश्लील गाने, हुड़दंग या अभद्र व्यवहार से परहेज करें। नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, तेज गति एवं स्टंटबाजी से बचें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि होली का पावन पर्व जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सद्भाव के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो तथा प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।

video

Pages