भट्टियों से उठे धुएं से पेड़ पर लगे छत्ते से भड़की मधुमक्खियां, गांव चौरंगाहार में मचा हड़कंप
आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव चौरंगाहार में तेहरवीं कार्यक्रम के दौरान भट्टियों में आग जलाने से उठे धुएं के कारण पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल हो गई। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा, जिससे करीब 5 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया।