सोशल मीडिया पर फेक आत्महत्या का वीडियो: पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
जनपद आगरा:-आगरा पुलिस कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल को मेटा (Meta) प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्रान्तर्गत एक युवती द्वारा अपने सोशल मीडिया पर 'ऑल आउट' (कीटनाशक) पीते हुए वीडियो पोस्ट किया गया था और जिस पर 'Ab Krna block' लिखा था।
संवेदनशीलता को देखते हुए सोशल मीडिया सेल ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती के निवास स्थान पर पहुँची एवं पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि युवती ने केवल सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने और चर्चा में आने के उद्देश्य से यह आत्महत्या करने का फेक वीडियो लगाया था।