हेल्प आगरा संस्था द्वारा पुनः 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर सहायता प्रदान की गई। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 अप्रैल 2026

हेल्प आगरा संस्था द्वारा पुनः 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर सहायता प्रदान की गई।

हेल्प आगरा संस्था द्वारा पुनः 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर सहायता प्रदान की गई।

आगरा:- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के अवसर पर जिला अधिकारी महोदय मनीष बंसल की अध्यक्षता में जनपद में हेल्प आगरा संस्था ने एक बेहतरीन मिसाल कायम की है, लगातार दूसरे महीने भी, संस्था ने 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर उनकी जीवन यात्रा में आशा की किरण जगाई है।

पिछले महीने, 24 मार्च 2026 को, विश्व क्षय रोग दिवस पर भी 100 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई थी, और उसके  ठीक एक महीने बाद आज फिर से उन सभी मरीजों को सहायता मिली है। इस अद्भुत निरंतरता और समर्पण ने न सिर्फ मरीजों का हौसला बढ़ाया है, बल्कि संस्था के समर्पण और मानवता के प्रति उनके वचनबद्धता का नया अध्याय लिखा है। हम सब मिलकर आपके इस प्रयास पर गर्व करते हैं और आपके मनोबल की सराहना करते हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ उचित पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायता करना है। जिला अधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, और इसके खिलाफ जनजागरूकता तथा सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
संस्था हेल्प आगरा के प्रतिनिधियों नरेश जैन ने बताया कि वे समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस पहल के तहत गोद लिए गए मरीजों को नियमित रूप से पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसी क्रम में आज पुनः दूसरे महीने में टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संस्था हेल्प आगरा निरंतर टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध करा रही है, डॉ सुखेश गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जनपद की अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी इस पुण्य कार्य में सहयोग करना चाहिए, इस अवसर पर डॉ शशिकांत राहुल उप जिला क्षय रोग अधिकारी आगरा एवं स्वास्थ्य विभाग से समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए समाज के अन्य संगठनों से भी आगे आकर टीबी उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की।

video

Pages