अटलपुरम टाउनशिप में 163 लोगों को मिले प्लॉट, एडीए को 63.10 करोड़ की आय - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

अटलपुरम टाउनशिप में 163 लोगों को मिले प्लॉट, एडीए को 63.10 करोड़ की आय

अटलपुरम टाउनशिप में 163 लोगों को मिले प्लॉट, एडीए को 63.10 करोड़ की आय

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की अटलपुरम टाउनशिप के फेस-3 सेक्टर-8 में गुरुवार को लॉटरी के माध्यम से प्लॉट आवंटन किया गया। सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 163 आवेदकों को प्लॉट आवंटित किए गए।

इस योजना के लिए एडीए को कुल 575 आवेदन प्राप्त हुए थे। लॉटरी के जरिए पात्र आवेदकों का चयन किया गया। अटलपुरम टाउनशिप के इस चरण में विभिन्न श्रेणियों के प्लॉट शामिल थे, जिनमें एमआईजी-1, एमआईजी-2, एमआईजी-3, एचआईजी और सुपर एचआईजी श्रेणी के भूखंड शामिल रहे।

लॉटरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। इसका सीधा प्रसारण प्राधिकरण के यूट्यूब चैनल पर किया गया। खास बात यह रही कि गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा पर्चियां निकलवाई गईं, जिससे प्रक्रिया को निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाया गया।

विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध भूखंडों के सापेक्ष पात्र आवेदकों को आवंटन किया गया। कुल 163 भूखंड आवंटित होने से एडीए को लगभग 63.10 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होगी।

एडीए अधिकारियों ने बताया कि जिन आवेदकों को प्लॉट नहीं मिल पाए हैं, उनकी पंजीकरण धनराशि 5 कार्य दिवस के भीतर वापस कर दी जाएगी।

इस योजना से शहर में आवासीय विकास को गति मिलने के साथ ही लोगों को नियोजित तरीके से प्लॉट उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

video

Pages