आगरा जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उ०प्र० पुलिस में होमगार्डस के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज सहित विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

आगरा जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उ०प्र० पुलिस में होमगार्डस के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज सहित विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

आगरा जिलाधिकारी ने  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ  द्वारा उ०प्र० पुलिस में होमगार्डस के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज सहित विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण


आगरा:- जिलाधिकारी मनीष बंसल ने  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ  द्वारा उ०प्र० पुलिस में होमगार्डस के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम परीक्षा केन्द्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड का अवलोकन, सभी परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों एवं गलियारों की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। और उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में सीसीटीवी कैमरे बंद न हों तथा लाइव फीड निरंतर संचालित रहे।उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी, आधार सत्यापन एवं केवाईसी जांच की प्रक्रिया पूरी सतर्कता से की जाए। प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा हेतु स्ट्रांग रूम की निगरानी, केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जाए।
प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित रोल नंबर के अनुसार सीटिंग प्लान उपलब्ध कराते हुए सभी निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नगर सहित  अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
...............


video

Pages