मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

आगरा:- थाना सिकंदरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को मात्र 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का छत्र भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को थाना सिकंदरा में सूचना दी गई कि 31 मार्च 2026 को सेक्टर-16 स्थित एक शक्ति मंदिर से अज्ञात चोरों ने माता जी की मूर्ति का चांदी का छत्र सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 1 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सिकंदरा-बोदला मार्ग पर क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद धातु का छत्र बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 31 मार्च को सेक्टर-16 की आवास विकास कॉलोनी स्थित शक्ति मंदिर से यह छत्र चोरी किया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैकी उर्फ कालू, निवासी थाना अछनेरा, जनपद आगरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित कई उपनिरीक्षक और कांस्टेबल शामिल रहे, जिनकी सक्रियता से यह सफलता मिली।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

video

Pages