योगीराज क्लासेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

योगीराज क्लासेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम

योगीराज क्लासेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड में लहराया परचम

एत्मादपुर (आगरा) यूपी बोर्ड 2026 के इंटरमीडिएट के घोषित परिणामों में भगतजी मार्केट स्थित योगीराज क्लासेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा है। संस्थान के मेधावी छात्रों में हेमंत यादव ने 419/500 (83.8%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया,आदित्य सिकरवार ने 403/500 (80.6%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया,गुनगुन चौहान ने 401/500 (80.2%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक योगी सर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा मेहनत, अनुशासन और सही दिशा ही सफलता की असली कुंजी है।मैं बहुत खुश हूं कि हम लगातार 15 सालों से एत्मादपुर में अब्बल स्थान पर है आपकी मेहनत और मेरा भरोसा ऐसा रंग लाया है जिसने कीर्तिमान पुनः एत्मादपुर में स्थापित किया है। क्लास का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर छात्रों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के ये टॉपर्स ही कल के देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

video

Pages