सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा भारी, थाना बरहन पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा भारी, थाना बरहन पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा भारी, थाना बरहन पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा 

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ आगरा पुलिस ने  सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। 

थाना बरहन पुलिस टीम ने एक ऐसे ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो /ऑडियो के माध्यम से 'आदरणीय महानुभाव' के प्रति आपराधिक खौफ पैदा किया था। 

जानिए क्या था पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अशोभनीय और डराने वाली टिप्पणी की गई थी। इससे आम जनता में काफी आक्रोश व्याप्त था। मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय स्तर पर जांच की गई। जिसमें आरोपी की पहचान रामेश्वर निवासी थाना क्षेत्र बरहन आगरा के रूप में हुई है। 

थाना पुलिस टीम द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध थाना बरहन पर मुकद्दमा संख्या-71/2026 के तहत धारा 351(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

आगरा पुलिस की सार्वजनिक अपील:

आगरा पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, और कानून व्यवस्था की बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। 


कार्यवाही करने वाली टीम-प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी थाना बरहन आगरा, एसआई रोशन राणा, एसआई हितेश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार, कांस्टेबल ललित में शामिल रहे।

video

Pages