आगरा के मलपुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

आगरा के मलपुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा के मलपुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बनवारी पुत्र पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 15.03.2026 को वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना हुई। इस मामले में वादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मुकदमा संख्या 143/2026 धारा 65(2)/74/351(3) बीएनएस व 5 (l,m,n)/6 व 9 (l,m,n)/10 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

दिनांक 02.04.2026 को मलपुरा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अभियुक्त बनवारी को गांव सिरोली के पोखर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त निवासी ग्राम सिरोली, थाना मलपुरा, आगरा का रहने वाला है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वशिष्ठ, इजहार अहमद, अनीता कश्यप, हेड कांस्टेबल वरिश कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल थे।

video

Pages