हाइवे हादसे में रिटायर्ड पीएसी कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 5 अप्रैल 2026

हाइवे हादसे में रिटायर्ड पीएसी कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

हाइवे हादसे में रिटायर्ड पीएसी कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

आगरा। आगरा-फिरोजाबाद हाइवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड पीएसी कर्मी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसमें मौके पर ही उनकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना कुबेरपुर क्षेत्र में गौरी ढाबा के पास सुबह करीब 9 बजे हुई। बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान 63 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र शंकरलाल निवासी कटरा वजीर खान, थाना एत्माद्दौला के रूप में हुई है। वह पूर्व में पीएसी में कार्यरत थे और वर्तमान में सेवानिवृत्त जीवन व्यतीत कर रहे थे।

पुलिस ने मौके से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान कर उसे जल्द से जल्द पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

video

Pages