डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती से पूर्व थाना सैंया में शांति समिति की बैठक आयोजित
आगरा:- आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के दृष्टिगत थाना सैंया पर सहायक पुलिस आयुक्त, सैंया की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।
बैठक में रही व्यापक सहभागिता
इस बैठक में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सभी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
शांति व सौहार्द की अपील
सहायक पुलिस आयुक्त, सैंया ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि डॉ. अंबेडकर जयंती के सभी कार्यक्रम अनुशासन, शांति और आपसी सहयोग के साथ मनाए जाएं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही युवाओं से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर संविधान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया।