मदिरा/मादक दृव्यों का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान
आगरा:- डीसीपी ट्रैफिक आगरा के निर्देशन में आगरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमजी रोड पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मदिरा/मादक दृव्यों का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना और लोगों को मदिरा/मादक दृव्यों का सेवन कर वाहन चलाने से रोकना है। आगरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत ड्रंकन ड्राइविंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।