माटीकला कौशल विकास योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु करें,ऑनलाइन आवेदन, उठाएं लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 27 मई 2026

माटीकला कौशल विकास योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु करें,ऑनलाइन आवेदन, उठाएं लाभ

माटीकला कौशल विकास योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु करें,ऑनलाइन आवेदन, उठाएं लाभ

आगरा:-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, आगरा ने अवगत कराया है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित “माटीकला कौशल विकास योजना” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए लाभार्थियों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि माटीकला व्यवसाय से जुड़े प्रशिक्षित व्यक्तियों, युवक-युवतियों, माटीकला कारीगरों एवं आंकड़ा संग्रहण सूची में सम्मिलित व्यक्तियों के परिवार के सदस्य इस प्रशिक्षण हेतु आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामग्री, खिलौने एवं मूर्ति निर्माण सहित मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग, पच्चीकारी, चित्रकारी एवं नक्काशी आदि विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्णत आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह के भीतर बोर्ड की वेबसाइट 
upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 59 नारायण विहार, पश्चिमपुरी, सिकंदरा, आगरा 
..............

video

Pages