₹25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, मलपुरा पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 6 मई 2026

₹25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, मलपुरा पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

₹25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, मलपुरा पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

आगरा। आगरा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलपुरा पुलिस और साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त सैंया के नेतृत्व में की गई। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मलपुरा पुलिस टीम लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही थी।

दिनांक 04 मई 2026 को संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को लालऊ पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

video

Pages