टेडी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार की सक्रिय पुलिसिंग से युवती बरामद, आरोपी दबोचा
टेडी बगिया में अपराधियों की शामत, चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार की दमदार पुलिसिंग चर्चा में
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में टेडी बगिया चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार की सक्रियता, सतर्कता और बेहतरीन पुलिसिंग की अहम भूमिका रही।
जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। घटना सामने आते ही थाना अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू कराई।
टेडी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार ने अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र में सूचना तंत्र को सक्रिय रखा। मुखबिरों से संपर्क, संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और लगातार की गई पुलिसिंग का ही परिणाम रहा कि आरोपी शाहरुख उर्फ बक्को उर्फ रवि को फिरोजाबाद हाईवे स्थित शाहदरा पुल कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया।
क्षेत्र में चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार की कार्यशैली को लेकर लोगों में विश्वास दिखाई दे रहा है। अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के चलते उनकी पुलिसिंग की लगातार सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेडी बगिया चौकी क्षेत्र में प्रवीन कुमार के आने के बाद पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई में तेजी देखने को मिली है।
थाना अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ट्रांस यमुना पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्य कर रही है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम किया जा सकता है।
पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार,चौकी इंचार्ज टेडी बगिया उ0नि0 प्रवीन कुमार,उ0नि0 हिमांशु सैनी,उ0नि0 मोहित कुमार शामिल रहे ।