डेढ़ साल बाद नाई की मंडी पुलिस को बड़ी सफलता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 10 मई 2026

डेढ़ साल बाद नाई की मंडी पुलिस को बड़ी सफलता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ साल बाद नाई की मंडी पुलिस को बड़ी सफलता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना नाई की मंडी पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत पहुंचाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना नाई की मंडी में सूचना दी गई थी कि दिनांक 16 फरवरी 2025 को अभियुक्त मोहर अली उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नाई की मंडी पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के चलते दिनांक 08 मई 2026 को अभियुक्त मोहर अली को राजस्थान के जनपद अजमेर के थाना आदर्श नगर क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम ने अपहृत बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। बालिका की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।

थाना नाई की मंडी पुलिस की इस कार्रवाई को संवेदनशीलता, सतर्कता और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण माना जा रहा है।

video

Pages