पिनाहट पुलिस की कार्रवाई: हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 30 मई 2026

पिनाहट पुलिस की कार्रवाई: हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

पिनाहट पुलिस की कार्रवाई: हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार


आगरा। कमिश्नरेट आगरा में अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक जुआ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिनाहट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट के पर्यवेक्षण में थाना पिनाहट पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 मई 2026 को पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आशा पेट्रोल पंप के सामने यूकेलिप्टस के पेड़ों के बीच कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पिनाहट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी एवं मालफड़ के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6,950 रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना पिनाहट पर मु0अ0सं0 76/26 के तहत धारा 13जी सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पिनाहट पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

video

Pages