टेडी बगिया चौकी पुलिस की सक्रियता से झारखंड के पर्यटक की लौटी मुस्कान, चंद घंटों में खोया बैग बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 5 जून 2026

टेडी बगिया चौकी पुलिस की सक्रियता से झारखंड के पर्यटक की लौटी मुस्कान, चंद घंटों में खोया बैग बरामद

टेडी बगिया चौकी पुलिस की सक्रियता से झारखंड के पर्यटक की लौटी मुस्कान, चंद घंटों में खोया बैग बरामद

आगरा। आगरा घूमने आए झारखंड के एक पर्यटक का ऑटो में छूटा बैग टेडी बगिया चौकी पुलिस की तत्परता और सक्रियता से कुछ ही घंटों में बरामद कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया गया। बैग में रखा चांदी का कड़ा और अन्य जरूरी सामान भी सुरक्षित मिला, जिसके बाद पर्यटक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार मिश्रा पुत्र धनी लाल मिश्रा, निवासी बोकारो (झारखंड), 3 जून 2026 को अलीगढ़ से आगरा घूमने आए थे। उन्होंने टेडी बगिया बस स्टैंड से ताजमहल जाने के लिए एक ऑटो किया था। यात्रा के दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसमें चांदी का कड़ा और अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था।

4 जून को प्रेम कुमार मिश्रा ने टेडी बगिया चौकी पहुंचकर बैग खोने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर बैग की तलाश शुरू कराई।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर जांच करते हुए संबंधित ऑटो की पहचान कर ली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बैग बरामद कर लिया। जांच में बैग के अंदर रखा चांदी का कड़ा और अन्य सभी सामान सुरक्षित पाया गया।

अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर प्रेम कुमार मिश्रा ने राहत की सांस ली और आगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में टेडी बगिया चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक हिमांशु सैनी एवं उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सक्रियता और मेहनत के चलते पर्यटक को उसका खोया सामान चंद घंटों के भीतर वापस मिल सका।

पुलिस की इस संवेदनशील और जनहितकारी कार्रवाई ने एक बार फिर आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।

video

Pages