आगरा: बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सचिन कुमार गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 14 जून 2026

आगरा: बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सचिन कुमार गिरफ्तार

आगरा: बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सचिन कुमार गिरफ्तार

आगरा:-थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 जून को एक महिला ने शिकायत दी कि उनके पड़ोस में रहने वाला सचिन पुत्र अमर सिंह उनकी बेटी का स्कूल जाते समय लगातार पीछा कर परेशान करता था। 11 जून को जब बालिका पानी भरने जा रही थी तो रास्ते में सचिन ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। जब महिला ने इस बारे में आरोपी की मां से बात की तो सचिन ने महिला के साथ भी मारपीट की। इस तहरीर पर थाना ट्रांस यमुना में मु0अ0सं0 210/26 पंजीकृत कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 78, 115(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त नगर के आदेश पर गठित टीम ने सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर 12 जून को आरोपी सचिन को ईंट की मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सचिन पुत्र अमर सिंह जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया का निवासी है और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट सहित चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक हिमांशु सैनी, मोहित कुमार, अमित कुमार और आकाश की टीम शामिल रही।

video

Pages