आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसों की भिड़ंत, सात यात्री घायल; मची अफरा-तफरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 19 जून 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसों की भिड़ंत, सात यात्री घायल; मची अफरा-तफरी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसों की भिड़ंत, सात यात्री घायल; मची अफरा-तफरी

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में दो बसों के बीच हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों बसों में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा (UPEDA) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय हुई इस दुर्घटना में दोनों बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुर्घटना में गंगासागर ट्रैवल्स की बस में सवार अंशिका पुत्री सत्येंद्र यादव और राबिया खातून पुत्री अब्दुल को मामूली चोटें आईं। वहीं दूसरी बस के चालक बबलू सहित शताक्षी पुत्री संजय पांडे, मुकेश पांडे पुत्र रामलोट पांडे, सुरेंद्र सिंह पुत्र मेहराम सिंह निवासी मझौली, फरीदाबाद तथा रितिक यादव घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा बसों में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए भेजा। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

प्रशासन की तत्परता से दोनों बसों में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर वैकल्पिक बसों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के पीछे चालक की लापरवाही अथवा वाहन नियंत्रण बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया और सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

video

Pages