आगरा प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने किया थाना खंदौली एवं बरहन का आकस्मिक निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 12 जून 2026

आगरा प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने किया थाना खंदौली एवं बरहन का आकस्मिक निरीक्षण

आगरा प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने किया थाना खंदौली एवं बरहन का आकस्मिक निरीक्षण

आगरा। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, आगरा द्वारा थाना खंदौली एवं थाना बरहन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहन भ्रमण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके साथ ही थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की जांच कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव और अद्यतन स्थिति का परीक्षण किया गया।

प्रभारी पुलिस उपायुक्त ने महिला हेल्पडेस्क एवं साइबर हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं और साइबर अपराध पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरिक, मालखाना एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने स्पष्ट कहा कि पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनविश्वास सर्वोपरि हैं। थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी को सम्मानजनक व्यवहार और समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

इस आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में कार्य के प्रति सजगता बढ़ी तथा थाना व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।

video

Pages