फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एकलव्य स्टेडियम से होगी साइकिल रैली - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 2 जून 2026

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एकलव्य स्टेडियम से होगी साइकिल रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एकलव्य स्टेडियम से होगी साइकिल रैली

खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आगरा में साइकिलिंग ड्राइव का आयोजन

आगरा:- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि फिट इण्डिया मूवमेण्ट के अन्तर्गत नागरिको की शारीरिक फिटनेस को बनाये रखने के दृष्टिकोण से खेलो इण्डिया योजना के अन्तर्गत साईकिलिंग ड्राइव का आयोजन दिनाँक 07 जून, 2026 को प्रातः 6.00 बजे विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर जनपद आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सदर बाजार स्थित गेट से प्रारम्भ होकर होटल क्लार्कशीराज होते हुएं लालबहादुर शास्त्री चौराहे से ,मुड़कर मालरोड होते हुएं मुख्य डाकघर चौराहे से मुड़कर स्टेडियम के सदर बाजार स्थित गेट पर ही समाप्त होगी।

उक्त साईकिल ड्राइविंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी बेबसाइट https://fitindia.gov.in/worldbicycle-dav पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।
..............

video

Pages