15 जुलाई 2026 (बुधवार) को विकास भवन सभागार में आयोजित होगा किसान दिवस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 15 जुलाई 2026

15 जुलाई 2026 (बुधवार) को विकास भवन सभागार में आयोजित होगा किसान दिवस

15 जुलाई 2026 (बुधवार) को  विकास भवन सभागार में आयोजित होगा किसान दिवस

कृषि, सिंचाई, बिजली, पशुपालन सहित सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, किसानों की शिकायतों का मौके पर होगा निस्तारण

आगरा:- मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के कृषकों की कृषि संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को विकास भवन सभागार, आगरा में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाले किसान दिवस में कृषि एवं कृषक कल्याण से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा किसानों की कृषि, सिंचाई, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, फसल बीमा, विद्युत, नलकूप, सहकारिता एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर सुनवाई कर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
--------------

video

Pages