आगरा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से सवारी भरने वाली 22 रोडवेज बसों का चालान, 13 बसें सीज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

आगरा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से सवारी भरने वाली 22 रोडवेज बसों का चालान, 13 बसें सीज

आगरा यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से सवारी भरने वाली 22 रोडवेज बसों का चालान, 13 बसें सीज

आगरा शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से आगरा यातायात पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (यातायात)  सोनम कुमार के कुशल निर्देशन में आगरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान मुख्य रूप से उन रोडवेज बसों के विरुद्ध चलाया गया, जो राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख मार्गों पर लापरवाहीपूर्वक बसें खड़ी कर सवारियां भरती हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर पुल के नीचे, अब्बूलाला दरगाह, सुधा नर्सरी तथा रामबाग पुल (NH-19) सहित प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 22 रोडवेज बसों का चालान किया गया तथा 13 बसों को सीज करने की वैधानिक कार्रवाई की गई।

आगरा यातायात पुलिस की अपील:

आगरा यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों एवं आमजन से अपील करती है कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें।

video

Pages