शाह नगर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास, अधिवक्ता बनने पर अल्वी प्रॉपर्टी लिंकर्स में हुआ भव्य स्वागत-सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 जुलाई 2026

शाह नगर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास, अधिवक्ता बनने पर अल्वी प्रॉपर्टी लिंकर्स में हुआ भव्य स्वागत-सम्मान

शाह नगर के दो सगे भाइयों ने रचा इतिहास, अधिवक्ता बनने पर अल्वी प्रॉपर्टी लिंकर्स में हुआ भव्य स्वागत-सम्मान

जनपद आगरा:- मेहनत जब मुकाम तक पहुंचती है तो उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है। सफलता जब इतिहास रचती है तो अपने गर्व महसूस करते हैं और विरोधी भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण ताजनगरी आगरा के शाह नगर (टेडी बगिया) में देखने को मिला, जहां दो सगे भाइयों मुनीष अल्वी और यूनिस अल्वी की शानदार सफलता का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

दोनों भाइयों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-2026) परीक्षा को पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

 शाह नगर अल्वी प्रॉपर्टी लिंकर्स बना जश्न का केंद्र

दोनों भाइयों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शाह नगर अल्वी प्रॉपर्टी लिंकर्स में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दोनों भाइयों को फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूरे परिसर में बधाइयों और शुभकामनाओं का माहौल बना रहा।

उपस्थित लोगों ने कहा कि यह सफलता केवल दो भाइयों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र, अल्वी समाज और आगरा जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और मुनीष व यूनिस अल्वी ने यह बात साबित कर दिखाई है।

सैकड़ों लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जाकिर अल्वी, सादिक अल्वी, शाहिद अल्वी, रज्जन अली, अनिल खान, अमरुद्दीन, शाकिर अली, मुस्ताक खान, कप्तान सिंह चौधरी, आमिर अली, जुबेर खान, सनी,अख्तर अली मामा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों भाइयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

 संघर्ष से सफलता तक का सफर बना मिसाल

मुनीष अल्वी और यूनिस अल्वी ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। पहली ही कोशिश में अधिवक्ता बनकर उन्होंने न केवल अपने परिवार का सम्मान बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया।

अब दोनों युवा अधिवक्ता न्याय के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और समाज में न्याय की स्थापना के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

"कामयाबी ऐसी हासिल करो कि विरोधी भी आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएं।" मुनीष अल्वी और यूनिस अल्वी की यह उपलब्धि इसी कहावत को साकार करती है और युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त उदाहरण बन गई है।

video

Pages