वारंटी अभियान में डौकी पुलिस को बड़ी सफलता, फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा चलाए जा रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना डौकी पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। थाना डौकी पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर वारंटी अभियुक्त सुघर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जा रहा है और फरार चल रहे किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा।
थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून से बचने का प्रयास करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।