मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उपहार सामग्री क्रय हेतु जेम पोर्टल पर ई-निविदा आमंत्रित
आगरा:-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद आगरा में प्रस्तावित 1522 जोड़ों को प्रति जोड़ा ₹21,000 मूल्य की आवश्यक उपहार सामग्री उपलब्ध कराए जाने हेतु जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रित की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन एवं कार्यालय पत्र संख्या-606 दिनांक 04 जुलाई 2026 के क्रम में उपहार सामग्री के क्रय हेतु जेम पोर्टल पर बिड संख्या GEM/2026/B/7756541 (दिनांक 10 जुलाई 2026) अपलोड की गई है।
इच्छुक एवं पात्र फर्में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार जेम पोर्टल पर अपनी निविदा प्रस्तुत कर सकती हैं। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे निर्धारित की गई है।
निविदा से संबंधित विस्तृत विवरण, पात्रता, नियम एवं शर्तें तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी जेम पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र आपूर्तिकर्ताओं एवं फर्मों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर जेम पोर्टल के माध्यम से अपनी निविदाएं प्रस्तुत कर योजना के सफल क्रियान्वयन में सहभागिता सुनिश्चित करें।