जनपद में 16 अगस्त को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु दिव्यांगजनों का चिन्हांकन शिविर का होगा आयोजन
80% या अधिक अस्थिवाधित दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन/चिन्हांकन
पात्र दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेजों के साथ 16 अगस्त को राजकीय मूक-बधिर विद्यालय, विजय नगर में हों उपस्थित
आगरा:-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने अवगत कराया है कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० के आदेशानुसार जनपद आगरा में पात्र दिव्यांगजन को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान किये जाने हेतु चयनित संस्थान एलिम्को कानपुर द्वारा चिन्हांकन शिविर का आयोजन दिनाँक- 16/08/2026 को राजकीय मूक बधिर विद्यालय, विजय नगर कालोनी आगरा में किया जाना सुनिश्चित है, अतः ऐसे अस्थिवाधित दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या अधिक है व उन्हें विगत 05 वर्षों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान न की गई हो निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हों तथा अपने साथ आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यू.डी.आई.डी. कार्ड), आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे का ग्रामीण क्षेत्र 46080 व शहरी क्षेत्र 56460 आय), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां व दो फोटो अवश्य लायें ताकि चिन्हांकन अभिलेखीय औपचारिकताओं के साथ पूर्ण कर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की जा सकें।
---------------------