नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को घटना दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना ट्रांस यमुना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जनवरी 2026 में प्रशान्त गौतम ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया और दबाव बनाकर मंदिर में शादी भी कर ली।

पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपी के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन आरोपी लगातार अश्लील संदेश भेजकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा संख्या 270/2026 के तहत धारा 64(1), 123, 333 और 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाथरस रोड स्थित वन सिटी कॉलोनी के पास से आरोपी प्रशान्त गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


video

Pages