आगरा: 26 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार, निबोहरा पुलिस ने घर से दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 1 अगस्त 2026

आगरा: 26 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार, निबोहरा पुलिस ने घर से दबोचा

आगरा: 26 साल पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तार, निबोहरा पुलिस ने घर से दबोचा

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निबोहरा पुलिस ने 26 वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 26 साल पुराने मामले में वांछित छीतल पुत्र बाबूराम अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना निबोहरा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम गढ़ी केसरी स्थित उसके आवास पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक बादल चौहान और कांस्टेबल नवीन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

video

Pages