इरादतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्तों को घर से दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 23 अगस्त 2026

इरादतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्तों को घर से दबोचा

इरादतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्तों को घर से दबोचा

आगरा। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इरादतनगर पुलिस टीम ने शनिवार को तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप मच गया।

थाना इरादतनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की चेकिंग और तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों वारंटी अभियुक्त अपने-अपने घरों पर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल ग्राम थाप महदवारी पहुंची और बताए गए स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुन्ना उर्फ मुन्नालाल पुत्र जंगजीत, राजू उर्फ राजकुमार पुत्र रौतान सिंह तथा रामखिलाड़ी उर्फ खिल्लो पुत्र जंगजीत, सभी निवासी ग्राम थाप महदवारी, थाना इरादतनगर, आगरा को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

थाना प्रभारी रामकुमार तोमर ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियुक्तों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

इरादतनगर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि न्यायालय से जारी वारंटों के मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है और फरार वारंटियों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी।

video

Pages