SC/ST एक्ट के मामले में फरार दो वारंटी गिरफ्तार, बासौनी पुलिस की कार्रवाई
आगरा। कमिश्नरेट आगरा में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बासौनी पुलिस ने SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन, अपर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट की निगरानी में चल रहे अभियान के दौरान थाना बासौनी पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गोपी का पुरा गांव में दबिश दी।
पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आधार पर रामरतन पुत्र निवाजीलाल और प्रदीप कुमार पुत्र रामरतन निवासी गोपी का पुरा, थाना बासौनी को उनके घर से गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध माननीय विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट, आगरा की अदालत से वाद संख्या 1310/2024 में भारतीय न्याय संहिता की पूर्ववर्ती आईपीसी की धारा 353, 332, 323, 504 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ) के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।