आगरा में आज सभी स्कूल बंद, प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित
भारी बारिश के अलर्ट के बीच डीएम मनीष बंसल का आदेश, सभी बोर्ड के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू
आगरा। खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए आगरा में आज शनिवार, 26 सितंबर 2026 को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनहित में जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्डों द्वारा संचालित स्कूलों में आज शिक्षण कार्य नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रमाणिकता की पुष्टि आगरा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है।