महिला से छेड़खानी और घर में घुसकर अभद्रता करने वाला आरोपी चढ़ पुलिस के हत्थे
थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी व चौकी प्रभारी आंवलखेड़ा विक्रम सिंह की त्वरित कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार
कप्तान सिंह चौधरी:-आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अंतर्गत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बरहन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीड़िता द्वारा थाना बरहन में तहरीर दी गई थी कि आरोपी ने उसके घर में जबरन घुसकर छेड़खानी की तथा कपड़े फाड़कर उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना बरहन पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मुकद्दमा 184/2026 धारा 74, 76, 333 (बीएनएस) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन और एत्मादपुर के कुशल नेतृत्व में, थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के मार्गदर्शन तथा आंवलखेड़ा चौकी प्रभारी एसआई विक्रम सिंह, एसआई रोशन राणा की तत्परता से पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्यवाही से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकिशन उर्फ कालीचरन पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम खाण्डा थाना बरहन जिला आगरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।