रविवार को आगरा आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आरबीएस कॉलेज में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में होंगे शामिल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

रविवार को आगरा आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आरबीएस कॉलेज में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में होंगे शामिल

रविवार को आगरा आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आरबीएस कॉलेज में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में होंगे शामिल

तीन घंटे शहर में रहेंगे केंद्रीय रक्षामंत्री, सम्मेलन के बाद महारानी बाग में भी जाएंगे

आगरा। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार, 13 सितंबर को आगरा आ रहे हैं। अपने करीब तीन घंटे के आगरा प्रवास के दौरान वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वह अवधपुरी स्थित महारानी बाग में भी जाएंगे। प्रशासन की ओर से उनके आगमन और कार्यक्रम को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को दिल्ली से विशेष विमान से दोपहर 12:10 बजे आगरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के करीब पांच मिनट बाद वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के लिए रवाना होंगे।

दोपहर करीब 12:15 बजे आरबीएस कॉलेज पहुंचने के बाद वह राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में वह करीब डेढ़ घंटे तक, यानी दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 2 बजे आरबीएस कॉलेज से महारानी बाग, अवधपुरी-अलबतिया रोड के लिए रवाना होंगे। यहां वह करीब 40 मिनट तक रुकेंगे और ओमप्रकाश चलनी वाले के यहां जाएंगे।

इसके बाद दोपहर 2:50 बजे वह महारानी बाग से आगरा एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

रक्षामंत्री के आगरा दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनके निर्धारित कार्यक्रम वाले सभी स्थानों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

video

Pages