साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर हादसा, दोनों छात्र घायल; साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की आरसी कॉम्पैक्टर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र घायल हो गए, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह टूट गई। गनीमत रही कि दोनों छात्रों की जान बच गई।

घायल छात्र पवन कुमार ने बताया कि कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वह अपने साथी अनुज के साथ साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान नगर निगम का ट्रक उनके पास से गुजर रहा था। आरोप है कि चालक ने अचानक उनकी ओर कट मार दिया। ट्रक का अगला हिस्सा तो आगे निकल गया, लेकिन पीछे का हिस्सा साइकिल से जा टकराया। टक्कर लगते ही साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

अनुज ने बताया कि वह साइकिल चला रहा था, जबकि पवन पीछे बैठा था। अचानक ट्रक ने उनकी ओर कट मारा और उसका टायर साइकिल के ऊपर चढ़ गया। अनुज ने समय रहते साइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई। उसने कहा, “मैं मरने से बचा हूं बिल्कुल।”

हादसे में एक छात्र की जांघ में, जबकि दूसरे के कंधे और पैर में चोट आई है।

घटना के बाद नगर निगम के वाहनों के संचालन और उनके चालकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र और राहगीर मौजूद रहते हैं। ऐसे व्यस्त इलाके में भारी वाहनों का लापरवाही से गुजरना छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

video

Pages