केसर बिहार में बंद मकान में चल रही थी जुए की महफिल, एकता पुलिस ने छह को दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

केसर बिहार में बंद मकान में चल रही थी जुए की महफिल, एकता पुलिस ने छह को दबोचा

केसर बिहार में बंद मकान में चल रही थी जुए की महफिल, एकता पुलिस ने छह को दबोचा

आगरा। थाना एकता पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केसर बिहार कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14,840 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर खलबली मच गई।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि केसर बिहार कॉलोनी के एक बंद मकान में कुछ लोग एकत्र होकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही मकान में जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुए में लगाई गई 14,840 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना एकता पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में भी खलबली मची हुई है।

video

Pages