बृथला कुंड में जगमगाए दीप, सांसद राजकुमार चाहर ने किया दीपदान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

बृथला कुंड में जगमगाए दीप, सांसद राजकुमार चाहर ने किया दीपदान

बृथला कुंड में जगमगाए दीप, सांसद राजकुमार चाहर ने किया दीपदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ आयोजन, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना

इरादतनगर (आगरा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बृथला कुंड में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद राजकुमार चाहर ने बृथला कुंड स्थित श्री लीला विलास महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने दीपदान किया और देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश गोयल, अम्बुज दुवेदी, सोनू चौधरी, शशांक त्यागी, उपजिलाधिकारी मनीष गंगवार, बीडीओ जय किशन दोहरे, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रताप तोमर, मुन्ना गालव प्रधान, रामनारायण त्यागी, राम सेवक त्यागी, मनोज त्यागी, बंटू त्यागी, संदीप त्यागी और दुर्गेश त्यागी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

video

Pages